बागेश्वर, जनवरी 19 -- उत्तरायणी मेले में सोमवार को कुश्ती का फाइनल मुकाबला खेला गया। पुरुष वर्ग में राजू थापा और महिला वर्ग में खुशी पाल ने फाइनल मुकाबला जीता। इस दंगल में हरियाणा, दिल्ली, नेपाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बनारस सहित उत्तराखंड और अन्य कई राज्यों से नामचीन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। रेफरी राहुल पांडे ने बताया कि इस वर्ष कुल 35 पहलवानों की टीम मेले में पहुंची है। खास बात यह रही कि तीन राज्यों से महिला पहलवानों ने भी दंगल में शिरकत की, जिससे प्रतियोगिता और अधिक रोचक बन गई। निर्णायक की भूमिका शिव यादव ने निभाई। पहले दंगल में बरेली के सुरेंद्र ने जम्मू के बादल को पराजित कर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग का जम्मू के फैजल गनी और देहरादून के राजू थापा के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला राजू ने जीता। महिला वर्ग में काशीपुर स्टेडियम से ...