लातेहार, फरवरी 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड की जमीरा पंचायत के महुआमिलान स्थित हजारीबर मैदान में शनिवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा गांव भ्रमण करते हुए दाड़ी तट पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा कर पवित्र जल कलश में भरकर वापस लाया गया। इसके बाद पाहन अर्जुन पाहन, मुनेश्वर पाहन, कन्द्रा पाहन एवं पुजेर मेनका पुजेर के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर जल स्थापित किया गया और सामूहिक प्रार्थना हुई। समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत उपस्थित रहीं। लातेहार, लोहरदगा और रांची जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन समिति ने सभी अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.