देहरादून, दिसम्बर 19 -- राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कर कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शुक्रवार को अपर्ण संस्था द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कार्यकम के लिए लाया गया। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजी जनजातियों के प्रतिभागियों को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शिकायतों के पंजीकरण एवं उसके पश्चात आयोग में अपनायी जाने वाली प्रकिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयोग द्वारा मानवाधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विवरणिका भी समस्त प्रतिभागियों को वितरित की गई। आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.