देहरादून, जनवरी 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में गली में चैंबर बनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया। जबकि उसके बुजुर्ग पिता और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि राजीव नगर डांडा निवासी शुभम गुप्ता ने तहरीर दी। बताया कि उनका मकान तंग गली में है। बीते एक जनवरी की सुबह उनके पड़ोसी महेंद्र यादव घर के पास एक ऊंचा चैंबर बना रहे थे। आवागमन में दिक्कत का हवाला देकर जब शुभम ने चैंबर को अंडरग्राउंड बनाने का निवेदन किया तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि महेंद्र यादव, उनकी पत्नी रेखा, पु...