गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक राजीव चौक पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शातिर अपराधी पुलिस वैन से पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, फरार कैद की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आठ जनवरी को ईएसआई दीपक चंद, सिपाही जसबीर और एसपीओ अनूप की एक टीम जिला जेल भोंडसी में बंद कैदी हासम निवासी राजस्थान को पुलिस वैन में दिल्ली की तिहाड़ जेल ट्रांसफर करने के लिए लेकर निकली थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कुछ तकनीकी कारणों और कागजी औपचारिकताओं का हवाला देते हुए कैदी को लेने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे वापस सरकारी वैन में बैठाकर जिला जेल भोंडसी के लिए रवाना हो गई। फिल्मी अंदाज में चकमा दिया गुरुवार शाम करीब छह बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.