गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। जिले के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। राजीव गांधी स्टेडियम अब नए रूप में नजर आने लगे हैं। प्रदेश में हाल ही में हुई रोहतक की घटना के बाद खेल विभाग ने सभी स्टेडियमों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की, जिसमें सबसे पहले गुरुग्राम के राजीव गांधी स्टेडियमों को संवारने का काम किया गया। जिले में तीन ब्लॉक में स्थित राजीव गांधी स्टेडियमों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। इसे देखते हुए खेल विभाग ने न केवल बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें खंडेवला और मऊ लोकरी राजीव गांधी खेल स्टेडियम शामिल है। ट्रैक, लाइट और सफाई पर फोकस स्टेडियमों के सबसे खराब हालत में पड़े ट्रैक को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.