लोहरदगा, अगस्त 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता में राजेन्द्र भवन में भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए शकील अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने अल्प जीवन में भारत को आधुनिक भारत बनाने की नींव रखी। वे सच्चे अर्थों में युवाओं के मसीहा और प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने कंप्यूटर और तकनीक को भारत में लाकर नई क्रांति की शुरुआत की। उनका सपना एक मजबूत, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत का था। आज उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों और बलिदान को नमन करते हैं। प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने वक्तव्य में कहा कि राजीव गांधी को हम सब आधुनिक भारत के निर्माता भी कहते हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.