सीतापुर, मई 22 -- सीतापुर, संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक युग के निर्माता भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में म्युनिसिपल मार्केट में किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा राजीव गांधी आधुनिक युग के निर्माता थे। उन्होंने पंचायती राज की व्यवस्था की। साथ ही साथ कंप्यूटर क्रांति के महानायक के तौर पर आज देश उन्हें याद करता है। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें एक युगपुरुष बताया। विभू अवस्थी ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में कांग्रेस के संगठन को एकजुट करने में अपना योगदान दिया था। पूर्व कोषाध्यक्ष आमोद मिश्रा ने कहा कि देश में 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी की देन है। इस मौक...