बागेश्वर, अगस्त 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि संचार क्रांति का उन्हें जनक माना जाता है। सी-डाट की स्थापना को बढ़ावा दिया, जिसके कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टेलीफोन सुविधाएं बढ़ीं। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया। मिसाइल कार्यक्रम और अंतरिक्ष अनुसंधान को प्रोत्साहन दिया। इस दौरान अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों का विकास शुरू हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरुआत की, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण और समावेशिता को बढ़ावा दिया। पंचायती राज व्यवस्...