अररिया, अगस्त 21 -- राजीव गांधी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर की गई चर्चा अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया आरएस स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना के साथ-साथ उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार झा व उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।मौके पर प्राचार्य सुशांत कुमार झा ने राजीव गांधी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि शिक्षा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। नवोदय विद्यालय की स्थापना इसी सोच का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.