बलिया, मई 21 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को मनायी गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। पार्टी कार्यालय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्व. राजीव गांधी शांति दूत थे। उन्होंने असम, पंजाब, कश्मीर जैसे तब के उग्रवाद प्रभावित राज्यों में समझौता के जरिए शांति व्यवस्था बहाल करायी। देश में युवाओं की शक्ति को पहचाना। मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर उन्होंने युवाओं को वोट की ताकत दी। देश में संचार क्रांति के वे जनक थे। कोऑर्डिनेटर इंतखाब आलम ने कहा कि स्व. गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने को बलिदान कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.