सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी कार्यालय पर बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप मे मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उनकी सरकार में किए गए सुधारों की जानकारी दी गई। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा की यह दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को समर्पित है। कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन का मूलमंत्र था। उनके कार्यकाल मे भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास और अर्थिक सुधारों में महत्त्वपूर्ण प्रगति की। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की राजीव गांधी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया। राजीव गांधी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.