सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- सीतामढ़ी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्व राजीव गांधी की 81 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम गांधी मैदान में उनके जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के चित्र पट्ट पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, संजय कुमार बिररख, शम्स शाहनवाज ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को देश आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति के जनक, पंचायती राज के संस्थापक, नई शिक्षा नीति के नियंता, सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय फौज के नियंत्रण के नायक, युवा मतदाता की आयु 18 वर्ष करने वाले निर्धारक के रूप में याद करता है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.