पलामू, अगस्त 21 -- मेदनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मेदिनीनगर के कांग्रेस सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी और सद्भावना मार्च का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने किया। राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया। मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसके कारण युवाओं की राजनीति...