कोडरमा, मई 21 -- मरकच्चो। बुधवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अली के अध्यक्षता में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान मौजूद थे। सर्वप्रथम उन्होंने राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत में पंचायती राज का सपना देखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। उन्होंने सूचना क्रांति की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया, जो कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। मौके पर कई कांग्रेसी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...