मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार के 17 संरक्षक बनाए गए हैं। इसमें मुजफ्फरपुर से राजीव केजरीवाल का नाम भी शामिल है। इनका मनोनयन कैट के महासचिव सह लोकसभा सांसद चांदनी चौक प्रवीन संडेवाल ने किया है। इनका चयन वर्ष 2026-29 के लिए किया गया है। राजीव ने बताया कि कैट देश के व्यापारियों की सबसे बड़ी राष्ट्रीय संस्था है। यह संस्था व्यापारियों के हितों की रक्षा, नीति निर्माण में सहभागिता, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा व्यापार को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती है। इनके मनोनयन पर शहर के व्यवसायी राज किशोर बंका, अशोक डागा, सुशील अग्रवाल, मनोहर केजरीवाल, अमर बूबना, राकेश शर्मा, अजय चौधरी, संतोष गुप्ता, अनिल भरतिया ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.