लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। शनिवार देर शाम उनका नाम तय किया गया। इससे एक दिन पहले तक यह चर्चा होती रही कि 31 मई को रिटायर हो रहे डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिल सकता है। राजीव कृष्ण भी कार्यवाहक डीजीपी है। इससे पहले चार कार्यवाहक डीजीपी बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के डीजी रहते हुए ही राजीव कृष्ण को पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। राजीव कृष्ण अपनी अलग शैली में काम करने के लिए जाने जाते है। बीहड़ में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर वह काफी चर्चा में रहे थे। वर्ष 2023 की सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट होने पर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। यह परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके बाद ही भर्ती बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.