सोनभद्र, जनवरी 7 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार की रात्रि राजा हरिश्चंद्र की लीला का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन की रासबिहारी कलाकार मंडली के प्रस्तुत इस मार्मिक लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विह्वल कर दिया। लीला में राजा हरिश्चंद्र की अटूट सत्यनिष्ठा, वचनबद्धता और आदर्श राजधर्म का ऐसा सजीव चित्रण किया गया कि दर्शक कई बार भावुक हो उठे। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमा और सुमधुर संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। अंतत: सत्य और धर्म की ही विजय होती है। मंचन के दौरान कथा व्यास ने राजा हरिश्चंद्र के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, त्याग, सहनशीलता और ईश्वर पर अटूट विश्वास की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजा हरिश...