देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून।सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि निगम के समस्त वार्डों में हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को राजपुर वार्ड स्थित जोनल कार्यालय में कैंप आयोजित किया गया था। बुधवार को राजा रोड, गुरुवार को नत्थनपुर प्रथम, शुक्रवार को रेसकोर्स में कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अन्य वार्डों में बारी- बारी से कैंप आयोजित किए जाएंगे। निगम के खाते में अब तक 42 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि कर अधीक्षकों को कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.