संतकबीरनगर, मार्च 24 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ कथा के अंतिम दिन लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने पर प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचिका प्राची देवी ने प्रभु राम के राज्याभिषेक के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। राज्याभिषेक के अवसर पर भक्तों का उत्साह देख मानों समूची अयोध्या यहीं पर उतर आई हो। प्रसंग की शुरुआत करते हुए कथा व्यास ने कहा कि लंका से विजय प्राप्त करके वापस लौटने पर अयोध्यापुरी को जगह- जगह तोरणद्वार व पताकों से सजाया गया। प्रत्येक घर व गलियों में दीपक जलाकर भगवान राम लक्ष्मण व सीताजी का स्वागत किया गया। इधर कुल गुरु बशिष्ठ ने बिना विलम्ब किए भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी शुरू कर दिया। ऋषि-मुनियों ने गहन विचार व...