पलामू, जनवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पुराने समाहरणालय भवन को राजा मेदिनीराय संग्रहालय के रूप में विकसित करने एवं उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि कचहरी परिसर में स्थित पुराना समाहरणालय भवन न केवल स्थापत्य कला का एक सुंदर नमूना है, बल्कि यह जिले के गौरवशाली इतिहास का साक्षी भी रहा हैं। वर्तमान में नया भवन बन जाने के कारण यह ऐतिहासिक भवन जर्जर अवस्था में है और उचित देख-रेख के अभाव में अपना अस्तित्व खो रहा है। इस संदर्भ विनम्र निवेदन है कि इस पुराने और भव्य भवन कि मरम्मत कराकर इसे एक आधुनिक म्यूजियम (संग्रहालय) के रूप में परिवर्तित किया जाए। जहां पलामू के इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक अवशेषों को संरक्षित किया जा सके। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.