पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने राजा मेदिनीराय की जयंती पर दुबियाखांड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसका नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया। उन्होंने कहा कि राजा मेदिनी राय एक लोकप्रिय राजा थे। उन्होंने 1658 से 1674 तक शासन किया। प्रजा उन्हें काफी सम्मान ने देती थी। वे प्रजा को सुख-दुख जानने के लिए रात में भेष बदलकर गांव-गांव में घूमते थे। जनता से कम टैक्स लेते थे। प्रजा को लक्ष्मी रूपी गाय दान देते थे। इसीलिए कहा जाता है कि धन्य धन्य राजा मेदानिया घर-घर बजे मथानिया। चेरो वंश के राजा मेदिनी राय उनकी प्रासंगिकता काफी बढ़ गई। इस अवसर पर शिवनारायण साह, प्रदुमन तिवारी, सन्नी कुमार, उपेंद्र तिवारी, श्याम पाठक, जयपाल मोची, नानक सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...