अलीगढ़, सितम्बर 22 -- राजा बलवंत ने शिक्षा के क्षेत्र में जगाई थी अलख लोधा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. कृपाल सिंह चौहान के कार्यालय पर राजा बलवंत सिंह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ठा. कृपाल सिंह चौहान ने राजा बलवंत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षा के क्षेत्र में राजा साहब द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हजारों बीघा जमीन शिक्षण संस्थान के लिए दान में दी थी। संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. अमित सिंह ने कहा कि ब्रिटिश काल में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम राजा बलवंत ने किया। ऐसा कार्य आज तक किसी ने नहीं किया। ठा. इंद्रदेव सिंह चौहान ने कहा की राजा बलवंत सिंह ने उस समय शिक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.