शामली, जनवरी 9 -- आर्य जाट महासभा शामली की ओर से 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा नाहर सिंह के 168वें बलिदान दिवस तथा किसानों और गरीबों के मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने राजा नाहर सिंह को 1857 की क्रांति का महानायक बताते हुए कहा कि उन्होंने बल्लभगढ़ से दिल्ली को 134 दिनों तक अंग्रेजों से सुरक्षित रखा, लेकिन धोखे से गिरफ्तार कर 9 जनवरी 1858 को चांदनी चौक पर उन्हें फांसी दे दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास में उनके बलिदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। इसके साथ ही सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सर छोटू राम ने कर्ज मुक्ति अधिनिय...