मुरादाबाद, मार्च 24 -- व्हाइट हाउस में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास मुरलीधर महाराज ने 8वें दिन राजा दशरथ के निधन और भरत को राम से मिलने वन जाने का मार्मिक प्रसंग सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। महाराज ने कहा भगवान को भी भक्तों से काम पड़ता है। जब गंगा पार करने के लिए भगवान श्री राम केवट से नाव मांगते हैं तो केवट मना कर देता है। कहता है कि हे भगवान मैं आपको गंगा पार तभी कराऊंगा जब आप मुझे अपने चरण पखारने की अनुमति देंगे। इस दौरान उन्होंने राजा दशरथ के निधन और भरत के राम से मिलने वन जाने का भी प्रसंग सुनाया। पूजन कैलाश मुरारी ने कराया। मुख्य यजमान बनवारी लाल तोदीं एवं बंटी सपत्नीक रहा। मुख्य अतिथि गोपाल मिश्रा एवं शकुंतला पारिख रहे। व्यवस्था में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा सहित श्याम सुंदर गौड़, राजेश खंडेलवाल, निमित जायसवाल, ओमेंद्र सिंह, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.