धनबाद, जुलाई 9 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब का करीब 5:50 करोड़ की लागत से फेज टू का सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। सौंदर्यीकरण के कार्य पर पूरी झरिया की नजर है। मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ राजा तालाब पहुंची। यहां पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद संवेदक मनमोहन ग्रोवर से बेहतर सामग्री इस्तेमाल करने और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि फेज वन की तरह अगर कार्य हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेज वन में काफी घपला हुआ है। यह काम डीएमएफटी फंड का है। और इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। झरिया की जनता को दिखना चाहिए कि सौंदर्यी करण का काम किस तरह बेहतर होता है। ठेकेदार ने स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.