कौशाम्बी, जनवरी 27 -- कड़ा क्षेत्र के गंगा तट स्थित ऐतिहासिक राजा जयचंद किले पर युवाओं की गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है। गंगा के कगार की ओर झुकी किले की जर्जर रसोई के ऊपर नवयुवक सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। अत्यंत जर्जर और खतरनाक स्थिति के बावजूद युवक बेखौफ होकर उसके ऊपर चढ़कर सेल्फी और दिल बनाने में मस्त रहे। कड़ा क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुरातत्व विभाग ने किले पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में पुरातत्व विभाग प्रयागराज के जेई कर्मवीर तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से किले पर साफ सफाई के लिए एक चौकीदार तैनात है। जो लोगों को सीता रसोई पर चढ़ने से मना करता है। लेकिन कई बार मना करने पर लोग उससे उलझ जाते हैं...