कार्यालय संवाददाता, जून 11 -- Honeymoon Murder Mystery: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच में प्रतिदिन नई बातें सामने आ रही हैं। मेघालय पुलिस के अनुसार पति राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी 25 मई को शिलांग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। इंदौर में वह किराए के कमरे में ठहरी थी जहां राज कुशवाह भी मिलने पहुंचा था। इसके बाद सोनम एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर पहुंची, जहां उसने खुद को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। शिलांग एसपी विवेक स्येम के अनुसार राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। राजा की हत्या के बाद सोनम सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.