पूर्णिया, जनवरी 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस चर्चित घटना को लेकर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के निर्देश पर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार भवानीपुर पुलिस मृतक राजा के गायब मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल बरामद होने के बाद घटना से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से इंकार नहीं कर रही है। वहीं मृतक की मां तेतरी देवी ने बताया कि वह अपने पुत्र राजा कुमार के साथ भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड-1 स्थित सरकल टोला में रहती है। दूसरा...