एटा, जनवरी 2 -- कस्बा राजा का रामपुर में विद्युत वितरण निगम की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सरकार की आरडीएसएस योजना लागू होने के बाद भी कस्बे की बिजली व्यवस्था बदहाल है। यहां घनी आबादी के बीच लगे लोहे के बिजली पोल जमीन में पूरी तरह गल चुके हैं और कई स्थानों पर खतरनाक तरीके से झुक गए हैं। मोहल्ला कुजड़ियान में जर्जर बिजली पोल तिरछे खड़े है और उनके ऊपर ट्रांसफार्मर रखे हुए है। झूलते तारों के बीच से लोग गुजरते हैं और बच्चे खेलते हैं। लोहे के पोल नीचे से लगभग पूर्ण रूप से गल चुके है और केवल थोड़े से लोहे के टुकड़ों पर खड़े है, जिससे यह किसी भी समय गिर सकते है। वही स्थानीय लोगों ने कई बार लाइनमैन, जेई और अन्य कर्मचारियों को पोलों की स्थिति के बारे में बताया और उन्हें मौके पर ले जाकर दिखाया। इसके बाद भी विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.