रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अन्ना धर्मसमाज की धर्मबहनों द्वारा गुरुवार को राजा उलहातु कैथोलिक चर्च के समीप 'नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नशे की लत में फंसे व्यक्तियों को इस सामाजिक बुराई से बाहर निकालना और उन्हें पुनः एक सम्मानजनक व आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। केंद्र का उद्घाटन करते हुए यीशु समाजी प्रोविंशियल फादर अजीत कुमार खेस ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को खोखला कर देता है। ऐसे कठिन समय में यह केंद्र समाज के लिए एक आशा की किरण साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में मरीजों के लिए चिकित्सा उपचार के साथ-साथ मानसिक परामर्श (काउंसिलिंग), योग, ध्यान, नैतिक शिक्षा और प्रभावी पुनर्वास कार्यक्रमों की समुचित ...