विकासनगर, दिसम्बर 8 -- राजावाला वरिष्ठ नागरिक ग्राम उत्थान समिति की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि गांव में नशा, कॉकटेल पाटी पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही बिना सत्यापन के कबाड़ियों को भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किन्नर समुदाय की मनमानी रोकने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सामुदायिक मिलन केंद्र राजावाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। नशे की प्रवृत्ति और कॉकटेल पार्टियों से गांव का महौल खराब हो रहा है। कबाड़ी और फेरीवाले खुलेआम बिना वैरिफिकेशन के घूमने के कारण गांव में लगातार चोरियां बढ़ रही है। किन्नर समुदाय की मनमानी और जोर जबरदस्ती गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि गांव में अब खुले आ...