चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र स्थित सेल में प्रस्तावित राजाबुरू खदान में 500 स्थानीय लोगों की बहाली को लेकर 11 गांवों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को रैली निकाल विरोध जताया। इसमें काशिया पेचा गांव के मुंडा मांता सुरीन की अध्यक्षता में ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियारों के साथ कैलाश नगर से विशाल रैली निकालते हुए गुवा बाजार होते हुए सेल के जनरल ऑफिस पहुंचे। वहां आंदोलन और नारेबाजी करते हुए सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। 11 गांवों में कासिया पेचा, जोजोगुटू, राजाबेड़ा, घाटकुड़ी, गंगदा, बाइहातु, तिंतलिघाट, लेम्बेरे, सोनापी, बाड़ुईया एवं छोटानागरा के लगभग 300 मुंडा, मानकी, डाकुआ एवं ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 75 प्रतिशत स्थायी स्थानीय के आधार पर बहाली सुनिश्चित की जाए वहीं, ज्ञापन में मांग किया गया है कि राजाबुरु खदान से प...