चाईबासा, फरवरी 2 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को बहुत जल्द चालू किए जाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि राजाबुरु खदान चालू होने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो खदान को बंद कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में गुवा बाजार में रविवार को एक बैठक हुई, जिसमें छोटानागरा पंचायत के मुखिया राजु सांडिल, दुईया गांव के मुंडा जानुमसिंह चेरवा, रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू तथा जाम कुंडिया गांव के मुंडा कुशों देवगम शामिल हुए। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि खदान क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय युवक-युवतियों ...