लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। मेला रोड के बाद अब राजापुर रोड पीडब्ल्यूडी ने बना दी है। कई महीना से खोदी पड़ी इस सड़क को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग खंभे हटने का इंतजार करता रहा, लेकिन बिजली विभाग खंभे नहीं हटा सका। इस रोड पर 30 बिजली के खंभे हटाए जाने हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। यह सड़क फोरलेन बन रही है इसलिए सड़क पर लगे खंभे अब बीच में आ गए हैं। इससे हादसों का अंदेशा और बढ़ गया है। खास बात यह है कि डीएम ने 28 मई तक बिजली के खंभे हटाने का निर्देश बिजली विभाग को दिया था। यह समय बीत गया पर खंभे नहीं हटाए जा सके। शहर की एलआरपी से महेवागंज तक सड़क चौड़ीकरण हो चुका है लेकिन इस रोड से भी अब तक बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर अब तक नहीं हटे हैं। इससे इस रोडपर आए दिन जाम के हालात रहते हैं। जबकि जाम की समस्या से निजात प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.