मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। राजापाकड़ स्थित शिव मंदिर में दूसरे दिन जलाधिवास हुआ। आचार्य आमोद कुमार झा के मार्गदर्शन में कलश पर गणेश पूजन, गंगा, महामृत्युंजय का आवाहन, सप्तमृतिका, घंटी, नाग एवं त्रिशूल का आवाहन, हनुमत ध्वज स्थापना एवं संध्या आरती की गई। इस मौके पर चंद्रभूषण झा, अंजनी ठाकुर, रत्नेश ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, पप्पू पाठक, राजकुमार ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...