हाजीपुर, फरवरी 5 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति काली स्थान राजापाकर दक्षिणी के परिसर में बुधवार को बोनस वितरण समारोह का आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि के रूप में पटना डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना डेयरी के प्रबंधक संग्रहण डॉक्टर अजय कुमार राय ग्रुप लीडर अवधेश चौधरी हेमंत कुमार राय जोनल प्रभारी पूर्व मुखिया प्रमिला देवी, समाजसेवी अनिल कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिवचंद्र सिंह ने की एवं संचालन श्रीकांत कुमार ने किया। समिति द्वारा 02 साल का बोनस साल 24 व 25 का कुल 116 किसानों के बीच 164316 रूपए का बोनस राशि का वितरण किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त मनोज कुमार राय को 5535, द्वितीय स्थान संजय प्रसाद सिंह को 30 90 एवं तृतीय स्थान प्राप्त दिलीप कुमार को 2492 रुपए का बोनस व केन दि...