हाजीपुर, फरवरी 13 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के लगुरांव बिलन्दपुर पंचायत स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के अधीन सहकारिता विभाग द्वारा संचालित वर्षों से बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज और राइस मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज हो गई है। पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मुकुल द्वारा जिला पदाधिकारी को लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों ने क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। उद्यमी संवाद कार्यक्रम के तहत उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक भवेश तिवारी व विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने बंद पड़ी इकाइयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मशीनों की स्थिति और बिजली आपूर्ति की बाधाओं को समझा। महाप्रबंधक भवेश तिवारी ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि,सरकार की प्राथमिकता बंद पड़ी इका...