लखनऊ, जनवरी 31 -- फोटो लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पावर कॉरपोरेशन संविदा/निविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को राजाजीपुरम ओल्ड व न्यू उपकेंद्र के दो कर्मचारियों को निकालने के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि बिना किसी कारण के संविदा कर्मचारियों को निकालना गलत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नौकरी पर नहीं रखा गया तो मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...