लखनऊ, अप्रैल 4 -- राजधानी में शनिवार को राजाजीपुरम, चौपटिया, विकासनगर, जानकीपुरम सहित बड़े इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। लेसा आरडीएसएस योजना के तहत फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत करेगा। इस दौरान करीब एक लाख आबादी प्रभावित रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इससे सोना भट्ठा, शेखपुर हबीबपुर, शीला गार्डेन, कनक सिटी, राज गार्डेन, आलम नगर, ई-ब्लॉक, सेक्टर-11 व 12 सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। चौपटिया उपकेंद्र के कक्कड़ पार्क, सराय माली खां में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। विकासनगर उपकेंद्र के मतीनपुरवा, पंत नगर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आंशिक बिजली गुल रहेगी। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-चार, पांच, छह, सात, आठ व नौ में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.