जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की ओर से शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन तुलसी भवन में किया गया। इस बार विश्व पुस्तक दिवस पर पद्मश्री नरेंद्र कोहली की समग्र रचनाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अरका जैन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. मनोज पाठक आजिज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मानित वक्ता के रूप में सुधा गोयल व डॉ. संध्या सिन्हा आमंत्रित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहयोग की संरक्षिका डॉ. रागिनी भूषण ने की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सहयोग की संरक्षिका डॉ. जूही समर्पिता ने किया। डॉ. जूही ने शेक्सपियर की कालजयी रचनाओं का उल्लेख करते हुए नरेंद्र कोहली के साथ संबंधों को भी बताया। डीबीएमएस की बीएड छात्राओं अर्पिता चक्रवर्ती, सुभांगी घोष, वर्षा श्रीवास्तव द्वारा शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.