पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में अधिकांश मामले राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े सामने आए। इस पर एडीएम ने ऐसे मामलों को तहसील स्तर पर प्राथमिकता से सुनकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नया बाजार के समीप एक महिला ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, युवक मंगल दल कुसेल के अध्यक्ष ने चण्डिकाघाट स्थित मेला स्थल पर हो रहे कटाव की समस्या उठाते हुए सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...