गढ़वा, अक्टूबर 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की जिलास्तरीय समीक्षा हुई। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, राजस्व संग्रहण, झारसेवा पोर्टल, पीएम किसान, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट इश्यू, लैंड ट्रांसफर, नामांतरण, लैंड डिस्प्यूट के मामले, भू-अर्जन, अतिक्रमण समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता ने पदाधिकारियों को निर्धारित समय में राजस्व संबंधित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में दाखिल-खारिज संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता ने जिले के विभिन्न अंचलों को 30 दिनों के अंदर दाखिल-खारिज के मामले का निष्पादन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। किसी भी आवेदन को बिना किसी कारण 30 या 90 दिनों तक लंबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.