हाजीपुर, सितम्बर 9 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार अंचल अंतर्गत गोरिगामा पंचायत में सोमवार को राजस्व महाअभियान के तहत जमाबंदी सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शाहपुर मौजा (थाना संख्या 614) के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी दुविधा और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि शाहपुर मौजा का चकबंदी संपुष्टि 31 मार्च 1982 को हो चुका है तथा इसे 26(क) अधिसूचना संख्या 452 के तहत 07 जून 1990 को अधिसूचित भी किया गया था। चकबंदी नक्शा और खतियान के अनुसार ही सभी रैयत अपनी-अपनी भूमि पर दखल कब्जा किए हुए हैं। अधिकांश लोगों ने अपने हिस्से की जमीन पर मकान और सैरात बनाकर जीवनयापन की व्यवस्था कर रखी है। रैयतों ने कहा कि गांव की सड़कें और भवन भी चकबंदी के अनुसार ही बने हैं। पूर्व में राजस्व कर्मी द्वारा चकबंदी आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.