पाकुड़, अगस्त 27 -- पाकुड़िया। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन से संबंधित लंबित कार्यों को करवाने हेतु काफी संख्या में लोगों ने अपना आवेदन जमा कराया। जिनमें से कई आवेदनों का त्वरित निष्पादन राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर में मौजूद अंचल निरीक्षक सुभाष यादव सहित राजस्व कर्मचारियों ने भूमि संबंधी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। जिनमें मुख्यतः एलपीसी, नामांतरण सुधार, अद्यतन रशीद, दाखिल खारिज एवं अद्यतन खजाना रसीद, भूमि से संबंधित विभिन्न शिकायतों का निष्पादन, जमाबंदी प्रतिलिपि उपलब्धता सहित अन्य राजस्व संबंधित शिकायतों का निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल लिपिक राम किस्कू, इनोसेंट मरां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.