मोतिहारी, सितम्बर 17 -- सुगौली,निज संवाददाता । थाना के भरगांवा के पंचायत सरकार भवन में सोमवार को आयोजित दूसरे राजस्व अभियान शिविर के दौरान पंजीअरवा से गए युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। जिसमें अंचल कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह सहित कार्यपालक सहायक गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान नाराज युवकों ने महाअभियान के इन्डेक्स,राजस्व प्रपत्र,जमाबंदी पंजी की प्रति तथा भरगांवा पंचायत के रैयतों द्वारा जमा कराया गया प्रपत्र भी फाड़ दिया। अचानक हुए इस हमले से कोई कुछ समझ पता तभी वे सभी निकल भागे। जिसको लेकर राजस्व कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह ने पंजीअरवा पंचायत के श्यामपुर बरवा गांव के उपेन्द्र झा के पुत्र चुनचुन झा, प्रकाश झा, कमलेश झा,रामबाबू झा,उमेश झा तथा रमेश झा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बाबत उन्होंने बताया कि उपेन्द्र झा ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.