खगडि़या, जनवरी 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि राजस्व शिविर का जिले के चौथम प्रखंड में आगामी 9 जनवरी को आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। सीओ रवि राज ने बुधवार को बताया कि अंचल कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में मौजावार अलग-अलग काउंटर होंगे। जहां संबंधित मौजे के आवेदक अपना आवेदन जमा करेंगे। इसकी सफलता को लेकर ज़ोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। दूसरी ओर आगामी 10 जनवरी को मानसी व 12 जनवरी को परबत्ता अंचल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मानसी सीओ आमिर हुसैन ने बताया कि तीन काउंटर पर आवेदकों से आवेदन लिए जांएगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...