बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित राजस्व शाखा में पदस्थापित आउटसोर्सिंग कर्मी शंकर दयाल के आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत कर्मी के सम्मान में सोमवार को समाहरणालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गयी। शोक सभा में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, पीओ माणिकचंद प्रजापति सहित कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...