जमशेदपुर, फरवरी 19 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब तीन दर्जन आउट सोर्स कर्मचारियों के मानदेय के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। इस मद में जिला को एक करोड़ रुपए का आवंटन मिला है। इन कर्मचारियों को अक्तूबर माह से ही वेतन नहीं मिला है। ये कर्मचारी, एडीसी, एसडीएम, एलआरडीसी, अंचल कार्यालय, भू-अर्जन और विधि शाखा में कार्यरत हैं। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई थी। इसके कारण परेशान हो गये थे। हालांकि उम्मीद है कि एक-दो दिनों में इन सभी के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.