छपरा, फरवरी 20 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी राज्य के अंचलों की मासिक रैंकिंग में सारण जिले के इसुआपुर अंचल ने राज्य स्तर पर 25 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जिले में इसे पहला स्थान मिला है। दरियापुर अंचल ने सारण जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह रैंकिंग विभाग द्वारा प्रत्येक माह अंचलों के निष्पादित कार्यों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग, दखल कब्जा प्रमाण पत्र, मापी, अतिक्रमण वाद एवं सरकारी भूमि सत्यापन जैसे कार्यों की प्रगति को शामिल किया जाता है। इस संबंध में इसुआपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि रैंकिंग में हुए सुधार का श्रेय अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों, लिपिकों एवं ऑपरेटरों की मेहनत ...